फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों अधेड़ घायल, लोडर खंती में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर सीमऊ गांव में ससुराल जा रहे बाइक सवार अधेड़ को पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। अधेड़ के सड़क पर गिरते ही सामने से आ रहा डंपर उसके पैर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया। पुलिस ने चालक व डंपर को हिरासत में ले लिया है।


औरास थानाक्षेत्र के थरिया गांव निवासी रामकुमार (58) पुत्र जयपाल जनपद शाहजहांपुर के तिलहर थानाक्षेत्र के अंडखेड़ा गांव निवासी अपने भांजे संतोष कुमार (25) पुत्र गंगा सिंह के साथ मोटरसाइकिल से थानाक्षेत्र के ही नेवादा गांव निवासी अपने ससुर गंगाविशुन के घर जा रहे थे। बाईक भांजा चला रहा था। अभी वह संडीला-चकलवंशी मार्ग पर सीमऊ गांव को क्रास कर रहे थे तभी पीछे से एक बाइक सवार उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। जोरदार टक्कर लगने से
विज्ञापन



रामकुमार बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। उसी समय चकलवंशी की तरफ से आ रहा डंपर उनके दाहिने पैर चढ़ गया। जिससे उनका पैर बेकार हो गया। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सफ ीक पुत्र मुन्नू निवासी बेशर सरोजनीनगर लखनऊ और डंपर को थाने पहुंचाया। साथ ही अधेड़ को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया।
विज्ञापन




उधर, पुरवा में स्टेयरिंग फेल होने से लोडर लोन नदी में जा गिरा। इसमें चालक को मामूली चोटें आईं हैं। कानपुर से टाफ ी व पेडे़ लादकर एक लोडर जगदीशपुर जा रहा था। लोन नदी पर पहुंचते ही उसकी कमानी टूट गई और इससे स्टेयरिंग फेल होने से लोडर सीधे नदी में जा गिरा। इस घटना में चालक जीतू गुप्ता मझरिया नौबस्ता कानपुर व वाहन मालिक अजय गुप्ता निवासी कानपुर घायल हो गए। बताया जाता है कि इसी स्थान पर मोड़ होने से तेज रफ्तार में चलने वाले वाहन समझ नहीं पाते हैं और सीधे नदी में चले जाते हैं। पूर्व में हुए हादसे में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।


हादसों में अधेड़ घायल, लोडर नदी में गिरा
बाइक सवार ने मारी टक्कर, सामने से आ रहा डंपर अधेड़ के पैर पर चढ़ा
पुरवा में सामान लादकर जा रहा लोडर कमानी टूटने से लोन नदी में गिरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें