फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


जिला कानपुर के घाटमपुर निवासी क्लीनर राजकुमार (35) मंगलवार को डंपर लेकर मटौंध गिट्टी भरने जा रहा था, तभी सिरसीकला गांव से पहले डंपर पलट जाने से राजकुमार की मौत हो गई, जबकि बगल में बैठा चालक मुन्ना घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जैतपुर निवासी जयश्री पुत्र रामस्वरूप अपनी छोटी बहन सरोज के साथ स्कूटी से घर की तरफ जा रही थी, तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें दोनों बहनें घायल हो गई। ग्राम अजनर निवासी सुंदरलाल (45) पुत्र कालीचरन की बाइक जानवर से टकराकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


कस्बा चरखारी निवासी देवीचरन (25) बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेलाताल निवासी प्यारेलाल (20) पुत्र खूबा सड़क पार कर रहा था, तभी लड़ रहे दो बैलों अलग करते समय बैलों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


-कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सिर पर चोटें आई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें