फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरी खंती में गिरी कार, मां-बेटे समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने के लिए फतेहपुर से आ रहे लोगों की सफारी कार का स्टीयरिंग फेल हो गया। इससे कार पानी भरी खंती में जा गिरी। हादसे में मां-बेटे और एक अन्य महिला की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना, बुधवार दोपहर 1 बजे बबेरू थाना क्षेत्र में सोनहुला संपर्क मार्ग पर हुई।
विज्ञापन

बांदा शहर के गूलरनाका निवासी अजीजुर्रहमान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फतेहपुर जिले के खखरेरू थाने के कोट गांव से रिश्तेदार आ रहे थे। सोनहुला संपर्क मार्ग पर कार के सामन अचानक एक विषखापर आ गया। इसे बचाने के लिए चालक सिगबतउल्ला ने तेजी से कार मोड़ी, तभी स्टीयरिंग फेल हो गया और गाड़ी कार सड़क किनारे नीम के पेड़ को तोड़ती हुई कई फिट गहरी खाई में जा गिरी। कार के उलटी गिरने से उसमें पानी भर गया।

सूचना पर आई बबेरू कोतवाली पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला लेकिन तब तक बलीगुज्जमां (45) पुत्र बदीउज्जमां, उनकी मां असगरुन निसां (65) पत्नी बदीउज्जमां और इसी परिवार की महिला शिफकतुन निसां (62) पत्नी शफीकुज्जमां की मौत हो चुकी थी। घायल मुसर्रत अली (38) पुत्र फरहद अली, नसीमुन निसां (65) पत्नी कबीर अहमद, कार चालक सिगबतउल्ला (55) पुत्र रहमत उल्ला, तौहीद फातिमा (64) पत्नी अतहर खां, हिफाजत अली (48) पुत्र शराफत अली, आदिल हसन (45) पुत्र अहमद को बबेरू सीएचसी भेजा गया। यहां हिफाजत व आदिल हसन को भर्ती कर बाकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तीनों मृतक कोट गांव के थे। घायलों में तौहीद फातिमा पड़ोसी गांव रहमतपुर की और अन्य घायल कोट गांव के हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो सकेगा कि तीन लोगों की मौत डूबने से हुई या गंभीर चोटों के कारण।
विज्ञापन


- स्टीयरिंग फेल होने से बांदा में हादसा, छह घायल
- रिश्तेदार के जनाजे में आ रहे थे फतेहपुर के लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें