फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज से बदल रहा 120 साल पुराना इतिहास, तीन कोच की शटल नहीं...अब मेमू का रैक लगेगा, पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 13 Mar 2024 06:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: स्टेशन अधीक्षक एसके खरे बताते है कि यह सबसे छोटी शटल सेवा है। इसका सवाल कौन बनेगा करोड़पति में भी पूछा गया था। उन्होंने बताया कि केबीसी में इस सवाल के पूछने के बाद मुंबई से कुछ लोगों की टीम भी आई थी और उन्होंने इसका यहां का वीडियोशूट भी किया था।
विज्ञापन
कोंच स्टेशन पर खड़ी कोंच शटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में अंग्रेजी शासन 1904 में कोंच-एट के बीच सिर्फ 12.68 किलोमीटर चलने वाली देश की सबसे छोटी रेलवे लाइन कोंच एट शटल अब इतिहास बनाने वाली है। आजादी के 76 साल बाद अब इस ट्रेन का विस्तार किया जा रहा है। इस ट्रेन में अभी तक इंजन के अलावा सिर्फ दो कोच थे। इसमें यात्री सफर करते थे। वर्ष 1997 में घाटे के चलते इस रेल लाइन को रेल प्रशासन ने बंद करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन

इसके स्थान पर रेल बस चलाने की बात कही थी। इस पर रेलवे ने रेल बस को लेकर एट से कोंच भेजा था। जैसे ही लोगों को पता चला कि शटल के स्थान पर रेल बस का संचालन किया जा रहा है, तो तत्कालीन विधायक दयाशंकर वर्मा व पिरयाशरण नगाइच ने इसका विरोध किया था।  हालात यह हो गए थे कि रेल बस को बिना यात्रियों के वापस लौटना पड़ा था। इस आंदोलन के बाद शटल और रेल बस सेवा बंद हो गई थी।

Trending Videos

इससे लोगों को खासी दिक्कत होने लगी थी। तब जिले की शेखपुर निवासी और मिर्जापुर की सांसद रही बैंडिट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध फूलन देवी ने इस मामले को तत्कालीन रेलमंत्री रामविलास पासवान के सामने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद इस शटल ट्रेन को फिर से शुरू किया गया था। बता दें कि रेल मंत्रालय ने घाटे में चल रही मथुरा वृंदावन के बीच चल रही ट्रेन सेवा, कोंच एट शटल सेवा को बंद करने का निर्णय लिया था।

केबीसी में पूछा जा चुका है सवाल
स्टेशन अधीक्षक एसके खरे बताते है कि यह सबसे छोटी शटल सेवा है। इसका सवाल कौन बनेगा करोड़पति में भी पूछा गया था। उन्होंने बताया कि केबीसी में इस सवाल के पूछने के बाद मुंबई से कुछ लोगों की टीम भी आई थी और उन्होंने इसका यहां का वीडियोशूट भी किया था।

उरई तक का दस, सरसोकी का लगेगा पंद्रह रुपये किराया
बुधवार से कोंच शटल सरसोकी तक जाना शुरू कर देगी। ट्रेन से एट, भुआ, उरई व सरसोकी आने जाने वाले यात्रियों को ही अभी लाभ मिल सकेगा। नगर पालिका ने केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्टेशन के आसपास साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। स्टेशन मास्टर आरके तिवारी ने बताया कि कोंच से उरई दस रुपये और सरसोकी तक का 15 रुपए देने होंगे। इस शटल से अब सबसे अधिक यात्री कोंच उरई के निकलेंगे जिनके लिए सबसे बड़ा फायदा किराया का होगा। अभी कोंच से उरई बस से जाने वाले यात्रियों को 40 रुपया देना पड़ता है।

नए समय सारिणी के अनुसार होगा संचालन
कोंच से सुबह 4: 25 पर पहला फेरा लेकर जाएगी जो एट 5 बजे पहुचेगी, एट से 6: 55 पर चलकर कोंच 7: 45 पर आएगी। दूसरा फेरा सुबह 8: 05 पर लेकर कोंच से सरसोकी जाएगी जो 9: 35 पर सरसोकी पहुचेगी, सरसोकी से 10: 20 चलेगी जो कोंच 11: 50 पर आएगी।
विज्ञापन



सरसोकी से रात 9: 40 चलेगी

तीसरा फेरा लेकर दोपहर तीन बजे कोंच से एट के लिए जाएगी, जो 3: 35 पर एट पहुचेगी, एट से 5: 40 पर चलेगी, जो कोंच शाम 6: 30 पर आएगी। चौथा फेरा लेकर शाम 7: 10 पर कोंच से सरसोकी जाएगी, जो सरसोकी 8: 40 पर पहुंचेगी। सरसोकी से रात 9: 40 चलेगी, जो कोंच रात 11: 10 पर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें