फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 28 Nov 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काकादेव के मतैयापुरवा शास्त्रीनगर में सातवीं कक्षा के छात्र 12 साल के ईशू प्रजापति ने फांसी लगाकर जान दे दी। ईशू के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से फांसी लगाकर मरने जा रहा हूं, आई लव यू मां। पता चला कि दो लड़कों ने दो दिन पहले उसे किसी बात पर धमकाया था।
विज्ञापन


मतैयापुरवा निवासी मरियमपुर अस्पताल में मिडवाइफ सुनीता देवी के पति विष्णु प्रजापति ने 2006 में आत्महत्या कर ली थी। उसकी एक बेटी गुड़िया (17) और बेटा ईशू था। शुक्रवार को नाइट ड्यूटी से लौटीं सुनीता अपने कमरे मे सो रहीं थी। दोपहर तीन बजे गुड़िया कोचिंग से लौटी तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

ईशू का शव छत पर बने जाल के सहारे फंदे से लटक रहा था। फिर सुनीता ने मोहल्ले वालों की मदद से ईशू को नीचे उतारा और हैलट ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। काकादेव एसओ उदय यादव ने बताया कि ईशू मोहल्ले के शक्ति सेवा इंटर कालेज में पढ़ता था। धमकी देने वाले लड़कों की शिनाख्त बहन से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें