फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलासा, राजपुर और अमरौधा में आज डाले जाएंगे वोट

Sat, 28 Nov 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की संसद के चुनाव के पहले चरण का मतदान का आगाज आज जिले के तीन ब्लाकों से शुरू होगा। पहले चरण में 3,55,999 वोटर करेंगे 2756 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में कैद करेंगे। इस चरण में मलासा, अमरौधा और राजपुर ब्लाक में मतदान होना है।
विज्ञापन


पहले चरण में राजपुर की 60 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के कुल 660 दावेदारों ने नामांकन कराया था, जिसमें 4 नामांकन रद और 68 दावेदारों के नाम वापस लेने के बाद मैदान में कुल 588 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं, मलासा की 65 ग्राम पंचायतों में कुल 622 प्रत्याशी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। अमरौधा की 73 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 692 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

 पहले चरण में कुल 3,55,599 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें राजपुर में  अब 1,03,470, मलासा में अब 1,09,395 और अमरौधा ब्लाक में 1,43,134 मतदाता हैं। पहले चरण के तीन ब्लाकों में 854 ग्राम पंचायत सदस्य भी चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अब राजपुर ब्लाक की राजपुर ग्राम सभा सर्वाधिक 7795 और सबसे कम बिलासपुर बांगर ग्राम सभा में 915 वोटर हैं।

 वहीं,  मलासा ब्लाक की बरौर ग्राम सभा में सर्वाधिक 4627 और सबसे कम बिहारी ग्राम सभा में 835 वोटर हैं। अमरौधा ब्लाक की फत्तेपुर ग्राम सभा में सर्वाधिक 7817 और सबसे कम चौरा ग्राम सभा में 811 वोटर हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें