कानपुर। यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से लखनऊ में शुरू हो गया है। 26 अगस्त को पहला चरण समाप्त होने के बाद लीग 28 अगस्त से कानपुर पहुंचेगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में छह सितंबर तक 12 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें फाइनल समेत सभी नॉकआउट मैच शामिल हैं।
सोमवार को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। बताया कि मैदान के ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन डाली गई थी। सोमवार को हुई भारी बारिश के बावजूद मैदान में पानी नहीं भरने से इसका परीक्षण सफल रहा। सी-गैलरी की टूट-फूट भी ठीक कराई गई है। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनपार्क की कुल 30,101 क्षमता के मुकाबले इस बार मैचों के दौरान 24,010 दर्शकों को बैठने की अनुमति मिली है।
सी-गैलरी की बालकनी में 1,500 और स्टाॅल में 4,900 दर्शक मैच देख सकेंगे। इसके अलावा टूटी कुर्सियों को बदलने, पवेलियन की खराब टिनशेड बदलने समेत अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं। ग्राउंड और पिच की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दो-तीन दिन में मैचों के टिकटों की दर जारी कर दी जाएगी। टिकट की कीमत 100 से 500 रुपये के बीच रखी जा सकती है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी दर्शक क्षमता
पवेलियन बालकनी
1400
पवेलियन ग्राउंड
1120
ए बालकनी
1450
ए ग्राउंड
1200
बी गर्ल्स
100
बी जनरल
1900
सी बालकनी
1500
सी स्टाल
4900
डी चेयर्स
1400
डी इन्विटेशन
650
ई पब्लिक
1500
वीआईपी पवेलियन
2550
डायरेक्टर पवेलियन
2600
12 बॉक्स (डायरेक्ट्रेट)
80
14 बॉक्स (पवेलियन)
90
9 बॉक्स (वीआईपी)
70
न्यू प्लेयर्स पवेलियन (फर्स्ट फ्लोर) 300
न्यू प्लेयर्स पवेलियन (सेकेंड फ्लोर) 1200