फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना हेलमेट बाइक चलाने में 12 हजार वाहनों के काटे गए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जागरूकता अभियान के बाद भी बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल अप्रैल से जुलाई तक बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 9000 हजार के आसपास चालान किए गए थे वहीं इस साल इसी अवधि में 12,281 चालान काटे गए हैं। इस साल चार महीने में 20988 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन व यातायात पुलिस विभिन्न अभियान चलाती है। इसके बाद भी इनका सार्थक परिणाम नहीं निकल रहा है। पिछले साल की तुलना में चालान का आकंड़ा घटने के बजाय बढ़ा हैं। पिछले वर्ष 67169 वाहनों के चालान किए गए थे जबकि इस वर्ष अप्रैल से जुलाई 2025 तक 20988 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। इसमें 1580 वाहनों को बंद भी किया गया। वहीं पिछले साल अप्रैल से जुलाई तक यह आकंड़ा करीब 1061 वाहनों का था।
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा खातून ने बताया कि इस वर्ष मात्र चार महीनों में यातायात नियम तोड़ने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस समयावधि में ओवरलोड 1467, बिना हेलमेट के 12281, बिना सीट बेल्ट के 4014, मोबाइल पर बात करत हुए वाहन चलाने में 2093, गलत दिशा में चलने वाले 1537 और नशे की हालत में वाहन चलाने में 138 लोगों का चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन

वर्जन-
आजकल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इनमें दोपहिया वाहनों के हादसे अधिक हैं। प्रवर्तन और यातायात के माध्यम से चालान किए जा रहे हैं। इसके अलावा जागरूकता के कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं ताकि जनता यातायात नियमों का पालन करें और सड़क हादसे कम हों। - राहुल श्रीवास्तव, आरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें