कानपुर। एक नवविवाहिता ने पति व ससुरालीजनों पर प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए रविवार को कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर के इंदिरानगर निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी नौ माह पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसने एक दिन पति को चचिया सास के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। विरोध करने पर पति व चचिया सास ने पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इससे गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। इस पर मायके जाकर आपबीती बताई थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)