फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाकुंभ मेले में 12 विशेष ट्रेनें देंगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज ने दैनिक गाड़ियों में सीटें फुल देख यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में देखते हुए महाकुंभ के लिए 12 गाड़ियां संचालित की है। यह गाडि़या इटावा जंक्शन से होकर गुजरेगी। इन गाड़ियों के चलने से यहां के शहरवासी समेत आसपास क्षेत्र के लोग इन गाड़ियों से सीधे प्रयागराज पहुंचकर स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग ने महाकुंभ स्नान के लिए अप-डाउन में 12 गाड़ियों का संचालन करेगा। इसमें प्रमुख रूप से गाड़ी संख्या 01901 आगरा फोर्ट-सूबेदारगंज, गाड़ी सख्या 01902 सूबेदारगंज-आगरा फोर्ट, गाड़ी संख्या 03021 हावड़ा-भिंड महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03022 भिंड-हावड़ा महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03023 हावड़ा-टूंडला महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03024 टूंडला-हावड़ा महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03025 हावड़ा-टूंडला महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03026 टूंडला-हावड़ा महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03031 हावड़ा-भिंड महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03032 भिंड-हावड़ा महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03033 हावड़ा-भिंड महाकुंभ स्पेशल, गाड़ी संख्या 03034 भिंड-हावड़ा महाकुंभ स्पेशल गाड़ी चलाई जाएगी।
यह सभी गाड़ियां 20 जनवरी से 23 फरवरी तक संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों के चलने से यात्रियों को महाकुंभ स्नान करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। प्रयागराज के लिए उन्हें शहर से ही ट्रेन मिलेगी। वह कुंभ में स्नान करने के बाद इन गाड़ियों से आसानी से वापसी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें