कानपुर। वाराणसी में 23 से 25 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। इसमें कानपुर मंडल के खिलाड़ियों का चयन सोमवार को ट्रायल के आधार पर किया गया। बालक वर्ग में धवल तिवारी, वीर रावत, अधिरात मजूमदार, आदित्य राज सिंह, आदविक महेश्वरी और शुभ तिवारी का चयन हुआ है।
दक्ष सिंह को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। वहीं बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी, कवि ए शाह, देवर्षिका शुक्ला, एकता सिंह और शौर्य सिंह चयनित हुई हैं जबकि आराध्य कमल को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। चयन प्रक्रिया कानपुर टेबल टेनिस के सचिव संजय टंडन और खेलो इंडिया कोच अभिसारिका यादव के नेतृत्व में हुई।