फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का सितम: बुंदेलखंड में लू और बुखार से 12 की मौत, एहतियात बरतें

Tue, 28 May 2024 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather: गर्मी का सितम जारी है। बुंदेलखंड में लू और बुखार की चपेट में आने से 12 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के दौरान बुंदेलखंड में तेज धूप व गर्म हवाएं जानलेवा साबित हो रहीं हैं। मंगलवार को लू और बुखार की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत महोबा, तीन की हमीरपुर और दो की मौत बांदा में हुई। वहीं एक व्यक्ति की चित्रकूट में जान चली गई। महोबा के बिलहड़ी गांव निवासी ट्रक चालक जयकिशोर प्रजापति (52) मंगलवार को अपने भांजे बाबू प्रजापति के साथ गिट्टी लेने पत्थरमंडी कबरई जा रहे थे।
विज्ञापन


झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर टोल प्लाजा रिवई के पास अचानक वह अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई। इसी तरह पचपहरा निवासी पल्टू (60) राजस्व संबंधी कार्य से तहसील महोबा आए थे। जहां वह अचेत होकर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। वहीं कबरई के खरका निवासी रामनारायण वर्मा (60) बकरियां चराने खेत गए थे। जहां लू लगने से उनकी जान चली गई। इसी तरह कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकलां निवासी खलबल (58) की भी बकरियां चराते समय लू लगने से मौत हो गई। वहीं, थाना खरेला के पुन्नियां निवासी सुरेंद्र के दो माह के बेटे अंकित और शेखूनगर निवासी शकीला बेगम (45) की बुखार की वजह से मौत हो गई।

वहीं हमीरपुर में कुरारा क्षेत्र के बेरी गांव निवासी छह माह के मासूम कार्तिक की तेज बुखार से मौत हो गई। कुरारा में लू लगने से जयकरन कबीर (55) की खेत में मौत हो गई। उधर, मौदहा में क्षेत्र के टोला गांव निवासी विश्राम प्रजापति (58) मजदूरी करने के बाद आराम करने के लिए लेटा था, बाद में हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

उधर बांदा में बुखार के चलते शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी मुन्ना हाशमी (58) और सोसतिया (80) ने दम तोड़ दिया। इसी तरह चित्रकूट में शंकर बाजार के गुलाब सिंह (75) को सोमवार की रात बुखार की चपेट में आने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें