कक्ष निरीक्षक ने पेपर पर हस्ताक्षर भी किए
जहां उसे कक्षा 11वीं कक्षा के शस्य विज्ञान की जगह कक्षा 12 वीं के भाग 2 का पेपर दे दिया गया। कहा कि उसने पेपर देखकर विरोध किया और ड्यूटी कर रहे छात्र अध्यापकों से शिकायत भी की। कक्ष निरीक्षक ने शिकायत को अनदेखी कर दी। कहा कि कक्ष निरीक्षक ने पेपर पर हस्ताक्षर भी किए हैं।उसका प्रवेश पत्र भी छीनकर कक्ष निरीक्षक ने अपने पास रख लिया था।
मामले की जांच कराकर होगी कार्रवाई
पेपर छूटने के बाद दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक मनेंद्र कुमार का कहना है कि उनको गलत पेपर दिए जाने की जानकारी पेपर हो जाने के एक घंटे बाद मिली है। अगर समय से जानकारी हो गई होती, तो मानवीय त्रुटि मानते हुए दोबारा छात्र को सही पेपर दे दिया जाता। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता का कहना है मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।