फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 15 क्विंटल बेसन सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नेहरुबाग में स्थित एक बेसन बनाने वाली फैक्टरी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापा मारा। यहां पर खामियां मिलने पर 85 हजार कीमत का करीब 15 क्विंटल बेसन सीज कर दिया। वहीं दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल व अन्य अधिकारियों ने नेहरुबाग स्थित बेसन बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारा। जांच के दौरान काफी कमियां पाई। बेसन के दो नमूने भरने के बाद 15 क्विंटल बेसन को सीज करते हुए बिक्री रोक दी।

वहीं करोवन मोड़ स्थित शक्ति नमकीन से तेल व नमकीन का नमूना भरा। शिवा स्वीट हाउस शुक्लागंज को नोटिस देने के साथ ही पनीर व खोए का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि बेसन के नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल, कृपाशंकर, मान सिंह, रामनरेश व अरुण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें