फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे ठप रहा कानपुर-लखनऊ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज (उन्नाव)। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के सहजनी रेलवे क्रासिंग के निकट मंगलवार सुबह मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो गया। करीब दो घंटे तक कानपुर-लखनऊ डाउन रेल मार्ग बाधित रहा। जिससे छह एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस समस्या के कारण गंगाघाट स्टेशन पर दो घंटे तक चित्रकूट एक्सप्रेस गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

गंगाघाट रेलवे स्टेशन से मंगलवार की सुबह 8.50 बजे मालगाड़ी लखनऊ की ओर रवाना हुई। करीब 8.55 बजे मालगाड़ी जैसे ही सहजनी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। रेल पथ पर चढ़ाई होने के कारण अचानक मालगाड़ी का इंजन फे ल हो गया। मालगाड़ी वापस क्रासिंग की ओर आने लगी। मालगाड़ी चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया और जानकारी गेट मैन को दी। इस बीच चित्रकूट एक्सप्रेस गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जिसे रोक दिया गया। स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन निकालकर उसे मगरवारा भेजा गया। जहां से इंजन वापस सहजनी रेलवे क्रासिंग की ओर आया और शंटिग कर खड़ी मालगाड़ी को मगरवारा रेलवे स्टेशन पर ले गया। करीब 10.54 बजे कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पूरी तरह से बहाल हो सका। इसके बाद चित्रकूट एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इससे यात्रियों को काफ ी दिक्कते उठानी पड़ी। रूट बाधित होने से बरौनी ग्वालियर, कुंभ स्पेशल, पुष्पक, प्रयाग इंटरसिटी, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेनें विलंबित रहीं। इन ट्रेनों को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर 20 से 25 मिनट तक रोक कर लखनऊ को रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें