फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस से बैग पार करने वाले धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर स्थित जानकी वाटिका गेस्ट हाउस से शनिवार को दो टप्पेबाजों ने शादी समारोह से रुपयों भरा बैग पार कर दिया था। वहीं, कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दोनों टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए टप्पेबाजों के कब्जे से पुलिस ने 20 हजार रुपये नगद, एक रसीद, आधार कार्ड की फोटो कापी व पार किया गया बैग भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को गेस्ट हाउस में तिलक नगर निवासी अजय पांडेय की पुत्री का विवाह समारोह आयोजन के दौरान वहां आगंतुकों से न्योता (व्यवहार) लिख रहे लोगों से दो टप्पेबाजों ने पैर छूने के दौरान रुपयों भरा बैग पार कर दिया। जानकारी होते ही पीड़ित पक्ष ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्यौदान सिंह व कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने टप्पेबाजों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दोनों टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए टप्पेबाजों ने अपने नाम रामजी पुत्र रवीशचंद्र बाथम निवासी उमरैन थाना एरवाकटरा व हिमांशु सोनी उर्फ काजू पुत्र सुरेश चंद्र सोनी निवासी ग्राम उमरैन थाना एरवाकटरा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए टप्पेबाजों के कब्जे से 20 हजार रुपये नगद, एक रसीद, आधार कार्ड की फोटो कापी व पार किया गया बैग बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से उक्त बैग में 70 हजार रुपये होने की जानकारी दी गई थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जुआ खेलने के दौरान शेष धनराशि दांव पर लगा दी थी, जिसमें वह जुआ हार गए थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें