फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसी उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के निर्णय ने कांग्रेसियों में जोश भर दिया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अपने दम पर संघर्ष को तैयार है। अब तो उनको प्रियंका गांधी का भी साथ मिल गया है। जिससे कांग्रेस एक नई उड़ान के लिये तैयार हो गई। कहा कि प्रियंका राहुल की जोड़ी 2019 के चुनाव में देश में नया इतिहास लिखने की ओर बढ़ रही है। पूर्व सांसद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बधाई दी।
विज्ञापन


उधर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डा. अनवर खुर्शीद के नेतृत्व में बड़े चौराहे पर आतिशबाजी छुड़ाई गई। वहीं मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर विजय नारायण, शिवशंकर कुशवाहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें