बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों ने मंत्री से मांगी नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के बीएड-टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शनिवार प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में सरकार के कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंप नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की। जिले के बीएड-टेट 2011 बैच के एक सैकड़ा अभ्यर्थी लखनऊ में मंत्री के सरकारी आवास पहुंचकर अपनी बात रखी।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक जिले की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की समस्या है। बीएड-टेट अभ्यर्थी व उनके परिजन बेहद असमंजस में हैं। उनके पूरे कैरियर का सवाल है। प्रदेश सरकार के जिम्मेदार मंत्री व अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। इस मौके पर महासचिव सुधीर सिंह ,उपाध्यक्ष रुखसाना खान, डा. संजय शर्मा, प्रज्ञा मिश्रा, ज्योति चौधरी, रेनू प्रजापति, मीना ,रोजी ,कमल, विजय यादव, विनय कुमार गुप्ता, निधि अवस्थी, मिक्की, विमल कटियार, संदीप पासवान, राजीव अवस्थी, संता सिंह व अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। विधानसभा में मुद्दा उठाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि बीएड टेट अभ्यर्थी 7 दिसंबर 2012 को जारी विज्ञापन के आधार पर नियुक्ति की मांग काफ ी अरसे से कर रहे हैं।