फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरा डेरा में छापेमारी, 300 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के परेहरापुर और चौरा कबूतरा डेरा में शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान कबूतरडेरा की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर हमले का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से एक महिला व दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से एक हजार किलो लेहन नष्ट कर दिया गया। आबकारी एक्ट मिलावटी शराब के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल शिव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की भोर में दोनों डेरों में छापेमारी की गई। आबकारी निरीक्षक सतीश चंद्र पटेल की टीम को बुलाया गया। इसके बाद अमरौधा चौकी इंचार्ज सभाजीत पटेल और पुखरायां चौकी इंचार्ज आदेशकुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। परेहरापुर कबूतरा डेरा में दबिश के दौरान खेतों में शराब के भरे पीपे गड़े हुए मिले। एक हजार लीटर लेहन नष्ट कर दिया गया। वहीं 200 लीटर कच्ची शराब पीपा और पिपियों में भरी बरामद कर ली गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के नाम परेहरापुर कबूतरा डेरा निवासी कोमलसिंह और कलंदर बताया। इसके बाद चौरा के पास स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा गया। पुलिस को देखकर पुरुष भाग गए। इस बीच महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमले का प्रयास किया। लेकिन पुलिस का दबाव देखकर बैरंग हो गई। यहां पर 100 लीटर कच्ची शराब पीपा और पिपियों में भरी हुई बरामद कर ली गई। महिला कांस्टेबिलों ने एक महिला को मौके पर पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला ने नाम अविनाश की पत्नी आशिकी बताया है। कोतवाल ने बताया कि महिला सहित गिरफ्तार तीनाें लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट मिलावटी शराब के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पर हमले की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें