फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार मजदूर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा/कालिंजर।
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर एक लाख रुपये का कर्ज बताया गया है। उधर, संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने बंद घर में फांसी लगा ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में रामानंद तिवारी (42) रविवार को देर रात घर के कमरे में सीलिंग हुक में रस्सी बांधकर फंदे से झूल गया। कमरे में आई पत्नी मंजू ने देखा तो शोर मचाया। परिजन आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई विद्यानंद तिवारी ने बताया कि रामानंद भूमिहीन था और मजदूरी करता था। चार माह पूर्व उसने पुत्री माधुरी की शादी के लिए रिश्तेदारों से एक लाख का कर्ज लिया था। कर्ज अदायगी का उस पर दबाव था। इसी तनाव में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया कि मृतक का 15 वर्षीय पुत्र शुभम सूरत में मजदूरी करता है।

उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में कुमारी लोचन (13) पुत्री रामनरेश कहार ने सोमवार को दोपहर घर के बरामदे में लकड़ी की धन्नी पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मजदूरी करके घर लौटी मां व अन्य लोगों ने उसका शव फंदे पर टंगा देखा।

खबर पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष केपी सिंह ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने बताया कि 14 साल पहले पति की मौत हो चुकी है। मृतका चार भाई-बहन में सबसे छोटी थी। गांव के एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


मां समेत घर के अन्य लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने सिर्फ आत्महत्या की तहरीर दी है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें