फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


उन्नाव। चकलवंशी के हैदराबाद के मोहल्ला गांधीनगर में चोरों ने सराफ की दुकान में नकब लगाकर सोने-चांदी के सिक्के व नगदी चुरा ली। साथ ही वहां रखे पीतल के बर्तन भी चुरा लिए। गुरुवार सुबह पहुंचे व्यापारी को चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। व्यापारी ने तहरीर दी है।

आसीवन के कस्बा हैदराबाद निवासी दिलीप कुमार वर्मा की गांधी नगर में सराफ की दुकान है। इसमें वे बर्तन का भी काम करते हैं। बुधवार रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान के पास खंभे से चोर छत पर पहुंचे। जीने की दीवार में नकब लगाकर दुकान में दखिल हुए। तिजोरी का पल्ला काटा लेकिन दूसरा लॉक नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग अलमारियों में रखे सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा जेवरात व पीतल के बर्तन, बटुआ हजारों की नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह दिलीप कुमार जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें