फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। बावई गांव के पास बुधवार को एक डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर चोट आई हैं। चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी पहुंचाया।

कस्बा जालौन निवासी होशियार खां (50) पुत्र नूर मुहम्मद बुधवार को अपने साथी रज्जाक (40) पुत्र इस्लाम के साथ बाइक से कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरई जा रहे थे। चुर्खी के ग्राम बावई के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक सवार होशियार और रज्जाक सड़क पर गिर पड़े। होशियार के ऊपर डीसीएम का पिछला पहिया चढ़ जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख आस पास मौजूद राहगीर दौड़ कर आने लगे। राहगीरों को आता देख डीसीएम का चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और घायल रज्जाक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें