फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब लाने से मना करने पर गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब लाने से मना करने पर गोली मारी
विज्ञापन


राठ। कोतवाली के पडरा गांव में शराब लाने से मना करने पर एक दबंग ने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी। गोली युवक के ओठ को फाड़ते हुए निकल गई। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलि ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

पडरा गांव निवासी महेश्वरी (20) पुत्र चुन्नू अहिरवार ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह खेत से घर लौट रहा था। तभी गांव के तालाब के पास जैसे ही पहुंचा।, वहां खडे़ गांव के गयाप्रसाद अहिरवार पुत्र बद्दू ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया। गयाप्रसाद ने उससे शराब लाने के लिए कहा। लेकिन उसने शराब लाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर गयाप्रसाद ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। जब तक वह बचता गोली उसके ओठ को फाड़ते हुए निकल गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि युवक का मेडिकल कराया है। युवक का अपने चचेरे भाई से विवाद हुआ था। गोली लगने से ज्यादा चोट नहीं है।

- ओठ को फाड़ते हुए निकल गई गोली, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
- तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें