फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

477 शिकायतों में सिर्फ आठ का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। पांच तहसीलों में मिलाकर कुल 477 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें केवल 8 का मौके पर निस्तारण किया जा सका। बाकी शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को सौंप दी गई। डेरापुर में सीडीओ की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में एसडीएम आनंद कुमार सिंह व तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 186 शिकायतें आईं जिसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सबसे अधिक राजस्व की 79 शिकायतें दर्ज की गईं। पुलिस की 32, विकास की 35 बिजली की 11 शिकायतें आईं। डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ महेंद्र कुमार राय ने शिकायतें सुनीं। यहां 50 शिकायतों में 05 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शाहपुर डेरा के ग्राम प्रधान राम सिंह यादव, अर्जुन सिंह, फूल सिंह, भूप सिंह आदि ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि राशन कोटेदार छिदानी देवी राशन व मिट्टी का तेल वितरित न करके कालाबाजारी कर रही है। राशन में कटौती की जा रही है। निर्धारित मूल्यों से अधिक पैसा वसूला जाता है। सीडीओ ने मामले की जांच करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कुदौली गांव की प्रधान मुन्नी देवी ने गांव के रामबाबू, रामपाल, मान सिंह आदि पर आरोप लगाया कि वह परिषदीय विद्यालय के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। सीडीओ ने तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यहां राजस्व की 25, पुलिस की 06, विकास की 10, आपूर्ति की 02, विद्युत की 02 व अन्य 05 शिकायतें आईं। इस दौरान एसडीएम दीपाली कौशिक, तहसीलदार रामस्वरूप, बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीईओ उदयनारायण कटियार, ईओ सुरेश कुमार, एसडीओ विद्युत ईश्वरदीन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार मैथा तहसील दिवस में एसडीएम राम शिरोमणि ने शिकायतें सुनीं। 29 लोगों ने यहां शिकायतें दर्ज कराई। सबसे अधिक राजस्व की 18 शिकायतें रहीं। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद शुक्ला, कृपाशंकर मौजूद रहे। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम वित्त साहेब लाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 112 शिकायतें आईं। दो का मौके पर निस्तारण हो सका। सबसे अधिक 32 शिकायतें पुलिस विभाग की रहीं। इस मौके पर एसडीएम विजेता सिंह सीओ रामकृष्ण मिश्रा मौजूद रहे। रसूलाबाद में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने शिकायतें सुनीं जिसमें 126 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। राजस्व की 50, विकास की 38, पुलिस की 17 तथा विद्युत की 9 शिकायतें आईं। परवेज अहमद तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री सीओ बैजनाथ, एसओ सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें