फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा करेगा प्रदर्शन: शिवपाल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में अपमानित और उपेक्षित नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेकुलर मोर्चा में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि जनता के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। राहुल गुप्ता को जसवंतनगर का अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की है।

गुरुवार को निजी कार्यक्रम में जसवंतनगर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शीघ्र ही मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति, प्रादेशिक कार्यकारिणी और जिला स्तर की कार्य कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। ताकि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों के लिए मोर्चे के प्रत्याशी घोषित किए जा सके। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों और कार्यकर्ताओं का मोर्चे में स्वागत है।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने कहा कि मुझे डेढ़ साल से समाजवादी के किसी कार्यक्रम या मीटिंग में अखिलेश यादव ने नहीं बुलाया। हर स्तर पर उपेक्षा और अपमान हो रहा था। अब समाजवादी पार्टी में बुजुर्गों का सम्मान नहीं रह गया है। पार्टी में संघर्ष के नाम कोई आंदोलन नहीं किया जाता है। मुलायम सिंह ने संघर्षों के बाद पार्टी का गठन किया था और सत्ता भी हासिल की। सेकुलर मोर्चा जनता के उत्पीड़न के खिलाफ शीघ्र ही प्रदेश भर में जेल भरो जैसे कई प्रदर्शनों की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रावण और कंस जैसों के अन्याय और आतंक का सर्वनाश हुआ, वैसा ही बुजुर्गों का अपमान करने वालों के साथ होगा। सेकुलर मोर्चा के प्रदेश में अभी कोई पदाधिकारी घोषित नहीं किए गए हैं। इसके बावजूद जसवंतनगर के अध्यक्ष के रूप में मंच से उन्होंने राहुल गुप्ता के नाम की घोषणा की। राहुल गुप्ता को गत वर्ष अखिलेश यादव ग्रुप के लोगों ने हटा दिया था। इस दौरान बृजेश चंद्र यादव, अनिल प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, कृष्णा यादव, ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, श्याम मोहन गुप्ता, यतींद्र पुरवार, अनुज प्रताप सिंह यादव, गणेश यादव, विनोद यादव, इंद्र जीत यादव , अभिषेक यादव के अलावा सर्वेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, शुलभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें