बांदा। तेज बारिश के बीच ढही घर की कच्ची दीवार में दबकर एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना गुरुवार तड़के की है। गिरवां क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में गृहस्वामी गिरजाशरण (55) और पत्नी श्यामा (48), पुत्र योगेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (22) तथा स्वयंवर (17) और पुत्री आशा (19) व माधुरी (16) सो रहे थे। दीवार ढह जाने से सब मलबे में दब गए।
शोर सुनकर आए लोगों ने घायलों को बाहन निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। योगेंद्र व आशा की हालत नाजुक बताई गई है। एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में शकुंतला (34) पत्नी गोविंद बुधवार को सुबह घर की दीवार ढहने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।