फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरायां से बिंदकी तक चौड़ा होगा मुगल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। मुगल रोड पर वाहनों के भारी दबाव को देखते हुए इसका चौड़ीकरण कराया जाना है। राज्य मार्ग प्राधिकरण (एसएच-46) ने मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का खाका तैयार करने के बाद सर्वेक्षण कार्य भी पूरा करवा लिया है। जिन गांवों में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई होनी है उनकी सूची और नक्शे सत्यापन के लिए तहसील भेजे गए हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार (खास) मौजीलाल ने बताया कि घाटमपुर तहसील क्षेत्र के 22 गांवों से होकर मुगल रोड निकली है। जिनमें मार्ग चौड़ीकरण (फोरलेन) करने के लिए एसएच-46 को अतिरिक्त भूमि की जरूरत है। बताया कि घाटमपुर तहसील के साखा-जनवारा, खिरिया, घुघुवा, श्रीनगर, मुइया, नवेड़ी, बेंदा, अलादादपुर, जाजपुर, जैतीपुर, कसबा घाटमपुर, पल्टूपुर, गोपालपुर, परास, फत्तेपुर, नौरंगा, हुसेना, मेहरअलीपुर, भदवारा, कमालपुर, कैथा और कुवांखेड़ा गांव शामिल हैं।
तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो सूर्यप्रकाश ने बताया कि मुगल रोड के चौड़ीकरण में कुल 49.8587 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें 1.6402 हेक्टेयर सरकारी, 4.7457 हेक्टेयर गांव समाज की जबकि, 43.4728 हेक्टेयर किसानों की कृषि और निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन

बताया कि घाटमपुर कसबे में सबसे अधिक चैनेज 36 से लेकर 39 तक 14.0626 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसके चलते कसबे के भीतर (मुगल रोड) पर ओवरब्रिज बनाए जाने की संभावना अधिक दिख रही है। रजिस्ट्रार कानूनगो ने बताया कि एसएच-46 से प्राप्त हुए नक्शों का सत्यापन करने और जिम्मेदारी संबंधित इलाके के राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को सौंपी गई है। सत्यापन रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें