कानपुर देहात। शिवली-कल्यानपुर मार्ग पर बैरी सवाई गांव के पास शनिवार तड़के अनियंत्रित कार खड्ड में जा गिरी। इससे कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
विधूना के कुरसौली निवासी ममता (55) पत्नी योगेंद्र अपने पति व पुत्र मोहित के साथ कानपुर जा रही थी। साथ में विधूना के गूना निवासी देवरानी आरती भी उनके साथ जा रही थी। इसी दौरान शिवली-कल्यानपुर मार्ग पर बैरी सवाई गांव के पास तड़के सुबह उनकी कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। इससे कार में सवार ममता और आरती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। हालांकि इससे कार में सवार योगेंद्र बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप ने बताया कि कार अनियंत्रित होने के कारण घटना हुई है। वहीं परिजन घायलों को कानपुर के निजी अस्पताल लेकर गए हैं।