फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने रुपये नहीं दिए तो पत्नी ने आग लगा ली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। राठ के मुगलपुरा मोहल्ले में पति द्वारा रुपये नहीं देने पर नाराज पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है।

मुगलपुरा मोहल्ला निवासी कमलेश (30) पत्नी उमेश कुमार ने शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे पति से रुपये न मिलने पर कमरे में मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब घर से धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला जल रही थी। किसी तरह परिजनों ने महिला के ऊपर कंबल डाल आग पर काबू पाया। डाक्टर ने बताया कि महिला 90 फीसदी जल गई है। बताया जाता है कि शराब के नशे में पति से पत्नी का झगड़ा हो गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें