कन्नौज। पुलिस ने असलहे बनाने के उपकरणों के साथ एक शातिर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी फर्रुखाबाद का रहने वाला है और वो पूर्व में दो बार गैरकानूनी ढंग से असलहे बनाने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कन्नौज, फर्रुखाबाद और हरदोई में असलहों की बिक्री करता था।
सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी असलहे बनाने का काम काली नदी के किनारे झाड़ियों की आड़ में कर रहा है। इस सूचना पर
स्वाट टीम ने घेराबंदी करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी रामवीर सिंह उर्फ कल्लू ठाकुर निवासी चंदनपुर थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद ने कबूला कि वो पहले भी दो बार असलहे बनाते पकड़ा जा चुका है। वो असलहे बना फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज में असलहों की बिक्री करता है। फर्रुखाबाद के कमालगंज व गुरसहायगंज कोतवाली में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
पहले भी दो बार असलहे बनाने में जा चुका है जेल
अमर उजाला ब्यूरो