कायमगंज। मुसीबत में नागरिकों की मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन डॉयल-100 पर भ्रामक सूचनाएं देने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। रविवार को ऐसा ही एक मामला कोतवाली के एक गांव से युवती के अपहरण की सूचना के मामले में फिर प्रकाश में आया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से डॉयल-100 पर रविवार को एक युवती ने फोन कर एक युवक द्वारा खुद के अपहरण किए जाने की सूचना दी गई। सूचना के थोड़ी देर बाद ही युवती के गांव में पुलिस पहुंच गई। जब पुलिस ने युवती से बातचीत की तो पता चला कि कंपिल क्षेत्र के गांव त्योर खास का एक लड़का उसका अपहरण करने आया। जिसको उसने कमरे में बंद कर दिया है। पुलिस कमरे में बंद युवक को छुड़ाकर कोतवाली लाई। पुलिस पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अपहरण की सूचना, मामला प्रेम प्रसंग का
- डॉयल-100 पर युवती ने किया था फोन
- युवक को ग्रामीणों ने बनाया था बंधक