फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा/चित्रकूट। साथियों के साथ चित्रकूट गया युवक संदिग्ध अवस्था में बुरी तरह घायल हो गया। साथी उसे इसी अवस्था में घर छोड़कर फरार हो गए। कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। उधर, पुलिस का कहना है कि जुआ खेलते समय पड़ी पुलिस की दबिश से भागते समय वह कुएं में गिरकर घायल हुआ था।


शहर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी का पुरवा निवासी भोला राजपूत (19) पुत्र रामरतन को मंगलवार की दोपहर चार लोग स्विफ्ट डिज़ायर कार में बैठाकर कहीं ले गए थे। परिजनों ने बताया कि वे लोग देर रात उसे लहूलुहान अवस्था में घर छोड़कर भाग गए। कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में पिता व भाई शिवनारायण ने बताया कि भोला ने कर्वी (चित्रकूट) जाने की बात बताई थी। आरोप लगाया कि दबंगों ने बुरी तरह पीटकर भोला की जेब से करीब 25 हजार रुपये लूट लिए। भोला राजीव गांधी डिग्री कालेज से स्नातक की पढ़ाई करने के साथ-साथ डीजे बजाने का काम भी करता था। परिवार व पड़ोस में कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार भाइयों में मंझला व अविवाहित था। उधर, कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि भोला अपने साथियों के साथ कर्वी जुआ खेलने गया था। वहां पुलिस की दबिश में भागते समय सूखे कुएं में गिरकर घायल हो गया था। उसे घायल अवस्था में साथी ही लेकर यहां घर छोड़ गए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

-परिजनों ने लगाया, घर से अगवा कर ले जाने का आरोप
-ले जाने वाले ही घायल अवस्था में वापस छोड़ गए घर
-पुलिस बता रही, जुआ खेल रहा था, भागने में कुएं में गिरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें