फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात के लिए -- सात किलो गांजा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सात किलो गांजा संग ग्राम प्रधान गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर।
नौबस्ता पुलिस ने गांजा बेचने वाले गैंग का खुलासा करके गजनेर (कानपुर देहात) के सैथा ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सात किलो सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने गुरुवार को नौबस्ता थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि काफी समय से मछरिया के बरकाती मस्जिद के पास स्थित मकान से गांजा बिक्री और सप्लाई किए जाने की सूचना मिल रही थी। सटीक जानकारी पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बबलू जायसवाल के मकान में छापा मारा तो गांजा बेचने के गैंग का खुलासा हुआ। घर से बबलू की पत्नी अनिता जायसवाल, कर्मचारी राजा वाल्मीकि और ग्राम प्रधान सुधीर कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना संजय गांधी नगर निवासी पप्पू ठाकुर है, जो हरबसपुर से गांजा खरीदकर लाता था। इसके बाद बबलू, उसकी पत्नी और भाई प्रदीप बिक्री करने के साथ ही गांजा भी सप्लाई करते थे। ग्राम प्रधान भी गांजा खरीदने पहुंचा था। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। हरबसपुर भी पुलिस टीम भेजी गई है। मकान में छापेमारी करने के दौरान ग्राम प्रधान सुधीर ने अपना परिचय देते हुए अरदब में लेने की कोशिश की। प्रधान सपा से जुड़ा बताया गया है। बबलू ने मकान के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे ताकि सड़क पर होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें