फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज प्रबंधक से लूट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। दिनदहाड़े महिला के साथ हुई लूटपाट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज ली। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में छापेमारी की। लुटेरों के न मिलने पर पुलिस उनके परिवार के लोगों को पकड़ लाई।
विज्ञापन



जिला मैनपुरी कसबा बेवर के करतिया स्थित कपिल मुनि डिग्री कालेज की प्रबंधक डॉ. निशा सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह मंगलवार को स्कूली बस से बच्चों के साथ नींवकरोरी मंदिर दर्शन कर मेरापुर के गांव संकिसा स्थत श्रीलंका मंदिर से बाहर निकल रही थी। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने बाइक रोक कर डॉ. निशा सिंह के गले से जंजीर को लूट ली। इस दौरान बस चालक रनवीर और प्रबंधक की ननद ने बाइक चालक लुटेरे को पकड़


लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसी समय दूसरों लुटेरों ने तमंचे से चालक पर फायरिंग कर दी। लूटपाट के बाद लुटेरे वहां से भाग गए थे। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रबंधक के परिवारी महेश सिंह ने जिला मैनपुरी थाना भोगांव के गिहार बस्ती निवासी संजय उर्फ संजू, कंचन उर्फ खारा,
विज्ञापन



अजय कंजड के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में छापेमारी की। लुटेरों के न मिलने पर पुलिस ने उनके परिवार के पांच लोगों को हिरासत में ले आई। पुलिस उनके बारे में जानकारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस सर्विलांस का भी सराहा ले रही है।
विज्ञापन


लूट में तीन खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कपिल मुनि डिग्री कालेज की प्रबंधक से मंगलवार को हुई थी लूट
लुटेरों के न मिलने पर पुलिस ने परिवार के लोगों को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें