फर्रुखाबाद। लखनऊ में पकड़े गए शातिरों का इलाके में काफी दबदबा था। विकास ने अपराध जगत में घर में घुस कर मारपीट करने की वारदात की थी। विकास का शहर कई शातिरों से संपर्क है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला साहाबगंज चौराहा निवासी विकास दुबे के खिलाफ संध्या गुप्ता ने 1 मई 2007 में घर में घुस कर दंबगई में बेटे को धारदार हथियार से वार कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें विकास समेत अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद विकास दुबे पर 1 मई 2011 में लक्की तिवारी की मुख्य बाजार में गोली मार कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
कराई गई। देखते ही देखते विकास दुबे का इलाके में दबदबा बन गया। इलाके के लोग शातिरों के भय से सहमे रहने लगे। विकास के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही शहर के भाऊपुर प्राइमरी पाठशाला की प्रधानाध्यपिका नीलम लता ने 7 मई 2016 में स्कूल आकर आठ युवकों ने तोड़फोड़ कर सरकारी कार्य में
बांधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान मोहल्ला खटकपुरा निवासी अनवर अंसारी के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई। अनवर के खिलाफ चोरी और जानलेवा हमले समेत नौ मामले दर्ज है। प्रभारी कोतवाल श्रीकांत यादव ने बताया कि फिलहाल उनके यहां जो मामले दर्ज है, उनमें आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उधर, विकास के लखनऊ में मुठभेड़ के दौरान पकड़े जाने के बाद शहर क्षेत्र के कई शातिरों के होश उड़े हुए है।
शातिर विकास के इलाके में था आतंक
बुधवार को वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन शातिरों को लखनऊ पुलिस ने पकड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो