फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

191 नोडल अधिकारियों की निगरानी में बनेंगे शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनवाए जा रहे शौचालयों को लेकर डीएम व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में न्याय पंचायत स्तर पर 191 जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की है। इन अधिकारियों को प्रत्येक न्याय पंचायत का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जो अपनी रिपोर्ट डीएम व सीडीओ को देंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले को 31 दिसंबर तक ओडीएफ करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत गांवों में करीब साढ़े चार लाख शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया है।

जिला विकास अधिकारी ने बताया जिले में 191 न्याय पंचायत व 1308 ग्राम पंचायतें हैं। लोगों को खुले में शौच न करने को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया डीएम और सीडीओ के मार्गदर्शन में न्याय पंचायतवार 191 जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


यह अधिकारी ग्राम पंचायतवार टीम का गठन करेंगे। टीम में प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, रोजगार सेवक व सफाई कर्मी को शामिल किया जाएगा। फालोअप टीम के सदस्य सुबह उठकर लोगों को खुले में शौच न करने और इससे होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करेंगे। नोडल अधिकारियों की टीम शौचालयों के निर्माण पर नजर रखेगी।

नोडल अधिकारी इसकी रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को सौंपेंगी। जिला विकास अधिकारी अपनी रिपोर्ट डीएम व मुख्य विकास अधिकारी को देंगे। डीडीओ ने बताया कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


-डीएम व सीडीओ के मार्गदर्शन में कार्य करेगी नोडल टीम
-ग्राम पंचायत स्तर पर छह सदस्यीय टीम बनेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें