अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। नोटिस के बाद भी सुधार न करने पर 14 टेनरियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर छह टेनरियों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। बची आठ टेनरियों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई होगी। कनेक्शन कटने से टेनरियों में उत्पादन ठप हो गया है।
गंगा में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 17 जून को बंथर और दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र की 38 चर्म इकाईयों को नोटिस देकर प्रदूषण नियंत्रण करने के साथ ही उत्प्रवाह आधा करने और उत्प्रवाह स्थल पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि नोटिस पर भी सुधार न करने वाली सभी टेनरियों पर सख्त कार्रवाई होगी। एनजीटी के मानक पूरे न करने पर जिला प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने कामन ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) दहीचौकी व बंथर से संबद्ध 38 चर्म इकाईयों को प्रदूषण कम करने के लिए नोटिस दिया था। नोटिस में उत्प्रवाह आधा करने के साथ ही उत्प्रवाह स्थल पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरे न करने पर डीएम ने टेनरियों का बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसडीओ जय सिंह ने कैलिको इंपेक्स, नार्दन टेनरी, अपर इंडिया, एवरेस्ट टेनरी, सुख्श इंटर प्राइजेज बंथर और एमआर फूडिंग इंडस्ट्रीज मगरवारा का विद्युत कनेक्शन काट दिया।
वहीं एक्सईएन प्रथम एसके पांडेय ने बताया कि दहीचौकी स्थित जीबीएस टेनरी, सुपर हाउस लेदर की तीन यूनिटों, किसेंट टेनर्स, कैलिको ट्रेडर्स, क्रिशेंट टेनर्स, आरबी ट्रेडर्स टेनरी की बिजली शनिवार को काट दी जाएगी।
इनसेट
इन इकाईयों को जारी हुए थे नोटिस
सीईटीपी दहीचौकी से संबद्ध जीबीएस टेनर्स, माडल टेनर्स, किंग्स इंटरनेशनल लिमिटेड, सुपर हाउस लिमिटेड (सोल डिवीजन), सुपर हाउस लिमिटेड (गोट डिवीजन), सुल्तान टेनरीज एवं लेदर प्रोडक्ट्स, लीडर फैब्रिक्स, क्रिसेेंट टेनर्स यूनिट-1, किसेंट टेनर्स यूनिट-2, सुपर हाउस लिमिटेड, इकबाल लेदर, कैलिको टेंडर्स-17 लेदर काम्प्लेक्स व 15 लेदर काम्प्लेक्स व सुल्तान टेनर्स।
सीईटीपी बंथर से संबद्ध होमेरा टैनिंग इंडस्ट्रीज, कैलिको ट्रेडर्स, माडल टेनर्स (इंडिया), रहमान इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सुपर टेनरी लिमिटेड यूनिट-3, मॉडेल एक्जिम यूनिट-2, रूक्स इंटरनेशनल, पेसिफिक एक्सपोर्ट, नार्दन टेनरी, कैलिको इम्पैक्स, एलाइड एक्जिम्स, ऑक्सफोर्ड टैनरी, इस्लाम टेनर्स, लियान ग्लोबल, अपर इंडिया, एवरेस्ट टैनरी, एटीओ एग्जिम, सबा एक्सपोर्ट, अलिग टैनरी, एवरेस्ट टैनरी, रुक्ष इंटरप्राइजेज, लारी टेक्सटाइल एंड डाईंग इंडस्ट्रीज, एलाइड लेदर फिनिशर्स, बंगाल लेदर वर्क्स।
छह टेनरियों की बिजली कटी, उत्पादन ठप
आठ अन्य टेनरियां भी कार्रवाई
पिछले महीने सीपीसीबी ने 38 चर्म इकाइयों को दिया था नोटिस
प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी बोले, नोटिस के बाद भी सुधार न करने वाली टेनरियां बंद होंगी
सीपीसीबी ने दिए हैं उत्प्रवाह आधा करने और सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश