फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में डूबने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। निर्माण कार्यों के लिए मिट्टी निकालने से बने गहरे गड्ढे दो बच्चों की मौत का सबब बन गए। जिले के असोहा और आसीवन थाना क्षेत्रों में गड्ढों में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटनाओं से ग्रामीणों में ठेकेदारों के खिलाफ भारी आक्रोश है।


असोहा थानाक्षेत्र के जोरावरगंज निवासी छोटेलाल रावत का बेटा अनिकेत (5) शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे खेलते-खेलते घर से लगभग दो सौ मीटर की दूर चला गया। उसका खिलौना सड़क किनारे गड्ढे में गिर गय। उसे निकालने के चक्कर में वह भी गड्ढे में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। देर तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस
विज्ञापन



दौरान गड्ढे में उसका उतराया हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि असावर-मुबारकपुर मार्ग पर करीब सालभर पहले पीडब्लूडी ने सड़क का निर्माण कराया गया था। मिट्टी भरान न होने से सड़क के दोनों तरफ गहरी गड्ढे हो गए। इसमें करीब 10 से 20 फीट पानी भरा है। ग्रामीण में ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है। मां गुड़िया व दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह चकलवंशी थानाक्षेत्र के आसीवन में सिद्धनाथ गांव निवासी संत कुमार का पुत्र राज (7) गांव कक्षा एक का छात्र था। वह गुरुवार को बड़े भाई राजा और दोस्तों के साथ गांव के बाहर
विज्ञापन



खेलने गया था। कुछ देर बाद राज घर लौट आया। थोड़ी देर रुककर फि र अकेले ही निकल गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के पास ही तालाबनुमा गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक लखनऊ निवासी युवक ने गांव में स्कूल निर्माण करीब 25 बीघे जमीन खरीदी है। प्लाट में मिट्टी भरवाने के लिए कई जगह खुदाई हुई। इससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से ये गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। घटना से मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है।


गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत
असोहा व आसीवन थानाक्षेत्र में हुई घटनाएं, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
निर्माण कार्यों के लिए मिट्टी निकालने से हुए गड्ढे बने मौत का सबब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें