फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गंगा तट पर 50 दिन गूंजेंगे 111 करोड़ दुर्गा मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मां गंगा के तट सरसैया घाट पर 16 जनवरी से 50 दिवसीय 100 कुंडीय विराट श्री लक्ष चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री प्रखर परोपकार मिशन के तत्वावधान में होने वाले इस महायज्ञ में 700 विद्वान ब्राह्मण 100 हवन कुंडों में 111 करोड़ 11 लाख दुर्गा मंत्रों का जाप और आहुतियां देंगे। पार्वती बागला रोड स्थित कृष्णा धाम में गुरुवार को स्वामी प्रखर महाराज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य भारतवर्ष का कल्याण, देश में आंतरिक शांति और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। बुद्धि शुद्ध होने से समाज में परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा।
विज्ञापन


यज्ञ में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का मंगल होगा। यजमान दंपतियों को सामूहिक लक्ष चंडी महायज्ञ के संकल्प के साथ व्यक्तिगत रूप से एक-एक सहस्र चंडी महायज्ञ के फल की प्राप्ति का विधान बताया गया है। इस दौरान आयोजन समिति की घोषणा की गई। तिरंगा अगरबत्ती के निदेशक नरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, विकास गोयनका को मंत्री, मनीष गर्ग को कोषाध्यक्ष और सुरेश गुप्ता को मीडिया प्रमुख बनाया गया। इस दौरान हिमालय उत्तराखंड के महंत महादेव बाबा, प्रदीप गुप्ता, शेषनारायण त्रिवेदी, पप्पू भैया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महायज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा, संत सम्मेलन और श्रीकृष्ण रासलीला आयोजित होगी। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें