फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी के लिए 11 और काश्तकारों ने केडीए को बेची जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। न्यू कानपुर सिटी के लिए गुरुवार को 11 और काश्तकारों ने केडीए को जमीन बेची। रजिस्ट्री के दौरान उन्हें 1.25 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया। केडीए की बहुप्रतीक्षित योजना न्यू कानपुर सिटी को धरातल पर लाने के लिए केडीए भूमि बैंक अनुभाग और न्यू कानपुर सिटी परियोजना के नोडल विशेष कार्याधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में 11 काश्तकारों से लगभग 1.40 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इन काश्तकारों में साक्षी मित्तल, प्रियंका अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुभागी अग्रवाल मुख्तारआम ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, माला अग्रवाल, कंचन साहू, राम प्रकाश गुप्ता, राम गोपाल, विनोद, मनोज गुप्ता, माया देवी शामिल हैं। जमीन के बदले उन्हें डीएम सर्किल रेट से चार गुने मुआवजे के रूप में 1,25,99,968 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट दिए गए। रजिस्ट्री के दौरान बाबू चंद्रपाल, अमीन प्रदीप कुमार, रामलाल, प्राधिकरण के नामित अधिवक्ता धीरज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



एजीएम (भूमि अध्याप्ति) को सौंपी सोशल इंपैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट
विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापना में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 की धारा-4 (क) के क्रियान्वयन के लिए नामित एजेंसी एग्रीमा की तरफ से लोकहित में सोशल इंपैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट तैयार कर चार अगस्त को अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) को दी है। चार सदस्यीय समिति इस रिपोर्ट का आकलन करेगी। गुरुवार को समिति में राज्य सरकार की तरफ से नामित दो गैर सरकारी सामाजिक विज्ञानी विशेषज्ञ और दो पुनर्व्यवस्थापन संबंधी विशेषज्ञ नामित करते हुए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें