फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: किसानों के आंदोलन को लेकर 11 मजिस्ट्रेट तैनात, सांसद-विधायकों के आवासों का घेराव व धरना प्रदर्शन करेंगे किसान

Sun, 13 Dec 2020 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के तत्वावधान में प्रांतीय आवाहन पर केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विधेयकों के विरोध व कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर घेराव कार्यक्रम 14 दिसंबर को होगा। साथ ही समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर अहिंसात्मक किसान धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


किसान सांसद, विधायक के आवासों को घेराव कर विरोध जताएंगे। इसको लेकर प्रशासन सतर्क है। जिला मजिस्ट्रेट ने शांति व्यवस्था के लिए 11 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। कृषि बिलों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। सोमवार को रिलायंस प्रतिष्ठानों व सांसद-विधायकों के आवासों का घेराव कार्यक्रम निर्धारित होने से प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति बनाई है।

जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि धरना-प्रदर्शन व घेराव वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्राईवेट बस स्टैंड स्थित सांसद आवास पर डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, खंदिया चरखारी स्थित विधायक महोबा के आवास पर तहसीलदार परशुराम, विधायक चरखारी के आवास पर जिला उद्योग उपायुक्त विमल द्विवेदी को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा रिलायंस पेट्रोल पंप चरखारी बाईपास महोबा में नायब तहसीलदार धनराज कुमार, कबरई रोड पेट्रोल पंप में नगर पंचायत ईओ वेदप्रकाश सिंह, रिलायंस मेगा शॉप प्राईवेट बस स्टैंड में तहसीलदार बालकृष्ण, अंबेडकर पार्क में वाणिज्यकर अधिकारी सुनील कुमार, तहसील महोबा में उप जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, तहसील चरखारी में डिप्टी कलेक्टर सौरभ पांडेय व तहसील कुलपहाड़ में उप जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद उवैस को तैनात किया गया है। नामित मजिस्ट्रेटों को पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें