फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी प्रेमी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। छात्रा के हत्यारोपी प्रेमी को पुलिस जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, उसने शादी के इनकार पर हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम काजीपुर कच्छ निवासी मुन्नूलाल शर्मा की बेटी लक्ष्मी (16) का शव 11 दिसंबर शुक्रवार की सुबह घर में चारपाई पर पड़ा मिला था। उसका मोबाइल गायब देख पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या की धारा में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

मृतका के मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर इसी थाना क्षेत्र के रणधीरखेड़ा के मजरा इस्माइलपुर नौगवां निवासी मृतका के प्रेमी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। राहुल ने लक्ष्मी के शादी से इनकार करने पर उसकी हत्या की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी राहुल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें