फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओवर स्पीड में 103 वाहनों का चालान, 2.14 लाख की होगी वसूली

Mon, 05 Oct 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर यातायात पुलिस ने रविवार को अभियान चलाते हुए मानक से अधिक गति से चलने पर 103 वाहनों का चालान किया है। इन वाहनों के स्वामियों से 2.14 लाख रुपये का राजस्व वसूला जाएगा। साथ ही फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे 41 हजार रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से हल्के व भारी वाहनों के लिए एनएचएआई ने गति निर्धारित कर रखी है। इसमें आबादी वाले क्षेत्र में हल्के वाहन 40 से 50 तक की स्पीड में चलाए जा सकते हैं। जबकि भारी वाहनों के लिए 40 की स्पीड का मानक तय है। वहीं जहां आबादी वाला क्षेत्र न हों, ऐसे स्थानों पर हल्के वाहन 80 व भारी वाहन अधिकतम 60 की स्पीड में चल सकते हैं। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों का दरकिनार कर तेज गति में वाहनों को चलाते हैं, जो दुर्घटना का कारण बनते हैं।
टीएसआई भरत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रायपुर से सिकंदरा के बीच अलग-अलग स्थानों पर इंटरसेप्टर के माध्यम से वाहनों की जांच की गई। इस दौरान सबसे अधिक चार पहिया वाहन ओवरस्पीड में चलते पाए गए। ऐसे 99 वाहनों का चालान किया गया है, इनसे 1.98 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। जबकि चार भारी वाहन तय मानक से अधिक गति में चलते पाए गए, इन पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं टीएसआई हरेंद्र सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल राम प्रकाश वर्मा, ऋषि यादव व सिपाही प्रसन्न कुमार, ऋषभ उपाध्याय, मनोज मिश्रा व शिवम के साथ टोल प्लाजा में चेकिंग के दौरान दो ट्रक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर संचालित पाए गए, इन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जबकि 23 वाहन नियमों का उल्लंघन करते मिले, इनका चालान करते हुए 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

................
बयान.....
ओवर स्पीड में चलने वाले वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं। इन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा नशा कर वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। - विनय सिंह, सीओ, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें