कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर की आयल मिल में जीएसटी टीम को खरीद, बिक्री के कागजातों में गड़बड़ी मिली है। मिल मेें बिना ईवे बिज जारी किए माल बेचा जा रहा था। जीएसटी टीम ने मिल की कई आलमारी व दस्तावेजों की सीज करने के साथ कागजात कब्जे में लिए हैं।
स्टेट जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर कमलेश कुमार और राजेंद्र मौर्या ने टीम ने के साथ गुरुवार को जैनपुर स्थित जैनपुर एग्रो के नाम से संचालित आयल मिल में छापा मारा। पुलिस बल के साथ जीएसटी टीम के पहुंचने से मिल में खलबली मच गई। एडिशनल कमिश्नर केपी वर्मा ने बताया कि मिल की ओर से दाखिल किए जा रहे आयकर रिर्टन की स्क्रूटनी में बड़े पैमाने पर हेराफेरी मिली थी। बिना ई-वे जारी किए माल की बिक्री की जा रही थी। जीएसटीआर वन और जीएसटीआर थ्री वी की सेल फीगर भी अलग-अलग मिली थी। अपवंचना की आशंका में मिल में जांच की गई। मिल में स्टाक रजिस्टर और कई अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख नहीं मिले हैं। जांच में ये सामने आया कि मिल में बिना पक्की लिखा-पढ़ी माल की खरीद की जा रही थी। अप्रैल 2018 से सितंबर तक बिक्री दो करोड़ रुपये की दिखाई गई है लेकिन खरीद केवल पांच लाख की ही की गई। वर्मा ने बताया कि मिल के कई अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं उनकी पड़ताल की जा रही है। इसके बाद अपवंचना के संबंध में कुछ स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मिल के कई अभिलेख व अलमारी सीज कर दी गई हैं।