फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के सुखइयापुर गांव में 9 मार्च को जहरीली शराब पीने से हुई दो मौतों के बाद गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके चाचा का नाम शराब बिक्री करने में आया था। आरोपी परचून की दुकानों से शराब की बिक्री करते थे। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी अनंतदेव त्रिपाठी की ओर से फरार आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

साढ़ कस्बे के सुखइयापुर गांव में जहरीली शराब पीने से वीरेंद्र यादव और शिवशंकर यादव की मौत हुई थी। गांव के ही राहुल यादव, उसके भाई राजू यादव और चाचा सुरेश यादव को नामजद किया गया है। राहुल यादव गौरी-ककरा गांव के शराब ठेके में सेल्समैन था। वहीं से शराब लाने के बाद केमिकल की मिलावट करके एक शीशी से तीन शीशी माल तैयार करके परचून की दुकान में बिक्री करवाता था। इस धंधे में सहयोगी के तौर पर पड़ोसी गांव गहोलिनपुरवा निवासी सरवर अली का नाम शामिल किया गया है। पुलिस ने बीते दिवस सरवर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, राहुल, राजू और उसका चाचा सुरेश यादव अभीतक फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें