दोस्त की बहन का तिलक चढ़ाने सीतापुर गया युवक हर्ष फायरिंग में घायल हो गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने तहरीर दी है।
बघौली थाना क्षेत्र के बरखेरवा गांव निवासी घनश्याम (30) पुत्र राम सिंह और टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ निवासी सोनू के बीच दोस्ती है।
सोनू की बहन की शादी सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के हरौनी गांव में तय हुई है। बुधवार को सोनू के परिजन तिलक चढ़ाने हरौनी गए थे। साथ में घनश्याम भी गया था।
बुधवार देर रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग होने लगी। इसी दौरान चली एक गोली घनश्याम के पैर में लग गई। गोली लगने से घनश्याम गिर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सोनू कुछ अन्य लोगों के साथ उसे लेकर पिसावां के एक डॉक्टर के यहां प्राथमिक उपचार के लिए गया। देर रात जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। घनश्याम ने शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
हर्ष फायरिंग में युवक घायल
दोस्त की बहन के तिलक में सीतापुर गया था युवक