फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: जिला न्यायालय परिसर में पति से विवाद के बाद फांसी पर झूली पत्नी

Thu, 14 Mar 2019 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

कानपुर देहात के माती कचहरी परिसर निवासी महिला ने पति से विवाद होने के बाद गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। माती कचहरी परिसर में एक कमरे में अमरजीत, पत्नी प्रिया कुमारी उर्फ जबीना (22) के साथ रहता था।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अमरजीत घर से कहीं निकल गया। काफी देर बाद जब वह लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर वह दरवाजा तोड़ने लगा। दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनकर कचहरी परिसर के गार्ड वहां पहुंच गए।

दरवाजा टूटने पर अंदर उसकी पत्नी का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। गार्डों की सूचना पर पहुंचे जैनपुर चौकी इंचार्ज अकबर अली ने बताया कि दंपति कचहरी परिसर में होने वाले निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे और परिसर में बने एक कमरे में रहते थे।
विज्ञापन


दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में दंपित के बीच विवाद होने के बाद महिला के फांसी लगाने की बात उजागर हुई है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें