फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशी बंद करने वालों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर(कानपुर)। स्कूलों और अन्य सरकारी भवनों में छुट्टा मवेशी हांककर बंद करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। इसी कड़ी में पुलिस ने मोमिनपुर गांव के 16 लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार करके एसडीएम की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

बीते रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मोमिनपुर (तरगांव) में ग्रामीणों ने करीब 30 मवेशी हांककर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन में बंद कर दिए। सूचना पाकर पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल में बंद मवेशियों को आजाद कराया। इधर, जानकारी होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी ने पुलिस को आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने गांव में छापा मारकर रामकरन, महेश कुमार, छोेटे, रामप्रताप, किशन लाल, रामचंद्र अब्दुल कलाम, रामपाल, झल्लर और अखिलेश समेत 16 लोगों को पकड़ लिया। सोमवार की दोपहर बाद गिरफ्तार आरोपियों को धारा 151 के तहत चालान बनाकर उप जिलाधिकारी की अदालत में पेश किया गया जहां से सभी को मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें