अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में आधा दर्जन से अधिक किसानों क ीलगभग 15 बीघे की गेहूं फसल मवेशी चट कर गए। किसान बालेंद्र तिवारी, सत्यनारायण कोटार्य, शिवमूरत कोटार्य, रज्जू, रामखेलावन, रामदीन, बब्बू तिवारी ने बताया कि रात में जानवरों ने गेहूं की फसल को चट कर दिया है। कड़ाके की ठंड में रात में रखवाली करना मुश्किल हो रहा है।
उधर, तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक थाना इंस्पेक्टर केपी सिंह ने भुजरख गांव में करीब एक दर्जन अन्ना मवेशियों के मालिकों को आगाह किया है कि दो दिन के अंदर अपने-अपने जानवर बांध लें। वर्ना कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो