फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के कामों की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय के सदर अस्पताल परिसर में निर्माधीन पॉलीक्लीनिक सहित पशु पालन विभाग के 9.59 करोड़ के कार्यो की गुणवत्ता जांची जाएगी। डीएम ने दो अधिशासी अभियंताओं को जांच अधिकारी नामित कर इसी महीने रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन




जिले में पशुपालन विभाग के कई बड़े कार्य निर्माणाधीन है। इनमें पॉलीक्लीनिक व इसी के साथ आवासीय व अनावासीय भवनों का निर्माण 6 करोड 49 लाख 6 हजार की लागत से कार्यदायी संस्था यूपी पीसीएल इकाई-13 द्वारा कराया जा रहा है। नरैनी विकास खंड के जबरापुर, बिसंडा के ओरन में 1 करोड़ 60 लाख से दो पशु चिकित्सालय भवन पैकफेड, महुआ ब्लाक के पिथौराबाद व मनीपुर में पीडब्ल्यूडी, नरैनी के महुटा, बिसंडा के कौहारा व तिंदवारी के खप्टिहाकलां में पीडब्ल्यूडी द्वारा अन्ना पशुओं के लिए एक करोड़ 50 लाख की लागत से पशु आश्रय केंद्र बनाए जा रहे है।


पैलानी तहसील के पिपरहरी गांव में जय हनुमान गोसेवा समिति में टीनशेड, भूसा शेड, गोदाम, सोलर लाइट सिस्टम आदि कार्य पैकफेड से कराए जाने हैं। शासन ने करीब सवा करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें 65.50 लाख कार्यदायी विभाग को दे दिए गए है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन सिंह ने बताया कि डीएम ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच के लिए पीडब्लूडी प्रांतीय खंड व बांदा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच व भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-9.59 करोड़ के कार्यों की होगी जांच
-डीएम ने दो अभियंताओं को सौंपी जांच
-पॉलीक्लीनिक सहित हो रहे हैं विभिन्न निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें